Friday, May 29, 2020

दूरिया

वक्त था किधर ठहरा
प्यार था इधर गहरा
तेरी यादों में थी मैं लुप्त
लफ्ज़ मेरे ना जाने कहा थे गुप्त
फिर भी क्यों थी ये दूरिया |

रोज़ तेरी बातों को सोचना
उन बातों का मेरे दिल में बसना
तारों को तेरी बातें बताके खुद ही खुद में हस्ना
फिर भी क्यों थी ये दूरिया |

आखों में ये नमी है
महेफिल मे सिर्फ तेरी कमी हैं
कही धूया ही धूया हैं
तो कही सिर्फ बर्फ जमी हैं
फिर भी क्यों थी ये दूरिया |

मोहब्बत के दरिया मे तैरना आसान है
मुश्किल है उससे निकलना
वही इंसान सही हैं
जो समझ जाए सांभलना
शायद इसलिए थी ये दूरिया ||


                   - By Riddhi Mangla

1 comment:

एक बात बोले आज !!

आप को पसंद है बोलना   पर हमें आप बोलते हुए पसंद हो , आपको नखरे करना पसंद है तो हमें आप के नखरे उठाना , आपको पसंद है यह बारि...